गृहमंत्री अमित शाह का जन्म दिवस मनाया

रुड़की

भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का जन्मदिवस तहसील शिव मंदिर में भगवान शिव को दुग्धाभिषेक व पुष्माला चढ़ा कर मनाया। इस दौरान भगवान शिव को मिठाई का भोग लगाकर गृह मंत्री अमित शाह के दीर्घायु होने व उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना की गई। इस अवसर पर नवीन कुमार जैन, नीरज कपिल, सुधीर चौधरी, अश्विनी भारद्वाज, सुजीत शर्मा, सचिन गोंड़वाल, अनिल वर्मा, नरेश कुमार, एडवोकेट शेष सिंह राणा, सुनील कुमार गोयल, राजेश वर्मा, अनुज आत्रेय आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *