विधायक फकीर राम टम्टा ने किया बाल मेले का शुभारम्भ
पिथौरागढ़
साधना इंटर कालेज खितौली में बाल मेला आयोजित किया गया। मेले का शुभारम्भ मुख्य अतिथि विधायक फकीर राम टम्टा ने किया । इस मौके पर विधायक टम्टा ने कहा कि बाल मेले के आयोजन से बच्चों की प्रतिभा का विकास होता है । बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम और विभिन्न तरह के व्यंजन तैयार किये। विधायक फकीर ने बच्चों द्वारा तैयार किये गये व्यंजनों का स्वाद लिया और व्यंजनों का सराहना की।इस मौके पर प्रधानाचार्य पंकज पांडेय, जीवन पाठक, धीरज बिष्ट, हेम पंत, जीवन धानिक, दीप पांडेय आदि मौजूद रहे ।

