ग्यारह अपराधी जिलाबदर होंगे
रुड़की
। शहर के ग्यारह अपराधियों को जिलाबदर किया जाएगा। पुलिस की ओर से अपराधियों की रिपोर्ट बनाकर डीएम कार्यालय भेजी गई है। शहर में विभिन्न अपराधों में लिफ्ट अपराधियों के खिलाफ शिकंजा कसा जा रहा है। जिसकी पहल शहर पुलिस की ओर से की गई है। गंगनहर कोतवाली इंस्पेक्टर अमरजीत ने बताया कि ग्यारह अपराधियों को जिलाबदर करने की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी है। सुहेल पुत्र नौशाद निवासी, नसीर पुत्र तालिब और आयान पुत्र इनाम तेल्लीवाला पाडली गुर्जर, इरफान पुत्र निसार, नसीम पुत्र सीदा, चांदमियां पुत्र निसार निवासी सोहलपुर गाडा, नितिन कुमार पुत्र विजेन्द्र कुमार निवासी रविदास मन्दिर के पास सलेमपुर राजपुताना, ओवेश पुत्र फुरकान निवासी नकली चाय वाली गली, मनीष उर्फ अण्डा पुत्र देशराज, बबलु पुत्र स्व. चन्द्रभान निवासी नई बस्ती रामनगर, मुकेश पुत्र स्व. राकेश निवासी इब्राहिमपुर देह हाल मीना का मकान इब्राहिमपुर शामिल रहे।

