प्रधान और सदस्यों ने शपथ ली
रुड़की। पंचायत उप चुनाव में निर्वाचित ग्राम पंचायत सदस्यों ने सोमवार को पद व गोपनीयता की शपथ ली। ब्लॉक कार्यालय और पंचायत भवनों में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद ग्राम पंचायत सदस्यों की 40 सीटें खाली रहा गई थी। साथ ही सुल्तानपुर साबतवाली ग्राम पंचायत में ग्राम पंचायत सदस्य के चार पद खाली होने के कारण वहा बोर्ड का गठन नहीं हो पाया था। बोर्ड गठन के लिए ग्राम पंचायत सदस्यों का कोरम पूरा नहीं हो पाया था। ग्राम पंचायत सदस्यों की सीटें खाली होने की वजह से यह रेसो पूरा नहीं हो सका। जिसके चलते सुल्तानपुर साबतवाली ग्राम पंचायत में प्रधान पद की शपथ नहीं हुई थी। इसके बाद तीन दिसंबर को ग्राम पंचायत सदस्य के खली पदों पर उप चुनाव हुए। जिसके बाद 41 ग्राम पंचायत सदस्यों और सुल्तानपुर साबतवाली ग्राम प्रधान को सपथ दिलाई गई।

