क्षेत्र में फैक्ट्रियां बढ़ने से घटने लगा मधुमक्खी पालन
रुड़की
क्षेत्र में औद्योगिक फैक्ट्रियां बढ़ाने से मधुमक्खी पालन दिन-प्रतिदिन घट रहा है। शहद बिक्री के लिए सरकारी खरीद केंद्र न होने की वजह से भी किसानों का मधुमक्खी पालन से मोह भंग होता जा रहा है। वातावरण को अनुकूल मानकर सैकड़ों मधुमक्खी पालक भगवानपुर क्षेत्र के कई गांव में डेरा डालकर मधुमक्खी पालन करते थे, लेकिन भगवानपुर क्षेत्र में औद्योगिक इकाइयां बढ़ने से फूलों की खेती धीरे-धीरे कम हो गई है। इससे मधुमक्खियों के भरण पोषण में समस्या आ रही है। पर्याप्त शहद का उत्पादन नहीं हो रहा है।
