राज्यमंत्री गड़िया का किया स्वागत
चमोली
प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री का दायित्व मिलने के बाद यहां पहुंचे रमेश गड़िया का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। साथ ही कमेड़ा से कर्णप्रयाग तक बाइक रैली का आयोजन किया। इस दौरान गड़िया ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सरकार द्वारा कई काम किए जा रहे हैं। स्वागत कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष बिक्रम मिंगवाल, महामंत्री बृजेश बिष्ट, मनोज पुंडीर, पूर्व मंडल अध्यक्ष महिपाल नेगी आदि मौजूद थे।
