महर्षि विद्या मंदिर में दीपावली महोत्सव का आयोजन
नैनीताल
महर्षि विद्या मंदिर तिरछाखेत में दिवाली महोत्सव का आयोजन किया गया। बच्चों ने राम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान, सबरी के भेष में रामायण की झांकी प्रस्तुत की। बच्चों ने सुंदर रंगोली के साथ दीये सजाकर धनतेरस मनाया। वहीं प्राथमिक वर्ग में 5वीं कक्षा को पहला व कक्षा 4 को दूसरा स्थान मिला। जूनियर वर्ग में 8वीं कक्षा को पहला 7वीं को दूसरा, 6ठी कक्षा को तीसरा स्थान मिला। विजेताओं को वार्षिकोत्सव पर पुरस्कृत किया जाएगा। विद्यालय प्रधानाचार्य साधना जोशी ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर गीता कैड़ा, सरोज नेगी, पूजा भट्ट, संजू भट्ट, शोभा, पूजा पांडे, पूजा बोरा, उक्ता सोरी, राधिका उनियाल, जीवन उप्रेती, मीना, दीपा रहीं।
