दीपावली पर जमकर हो रही ओवर लोडिंग

विकासनगर

दीपावली का अवकाश होने से नौकरी पेशा लोग, विद्यार्थी अपने घरों को लौट रहे हैं, ऐसे में वाहनों में जमकर ओवर लोडिंग हो रही है। खासकर जौनसार बावर के मार्गों पर जाने वाले छोटे वाहन मानक से दस गुना अधिक सवारियां भरकर जा रहे हैं। जौनसार बावर के मार्गों पर बड़े यात्री वाहनों का संचालन बेहद कम है। दो लाख की आबादी वाले पूरे क्षेत्र में उत्तराखंड परिवहन निगम और हिमाचल पथ परिवहन निगम की कुल पांच बसें संचालित होती हैं। ऐसे में हर रोज छोटे यात्री वाहनों में जमकर ओवर लोडिंग होती है। शुक्रवार को भी विकासनगर से जौनसार के मार्गों पर जाने वाले वाहनों में मानक से अधिक सवारियां बैठकर जान जोखिम डालते हुए सफर करते हुए देखी गई। हैरानी की बात है कि विकासनगर कोतवाली पुलिस के साथ ही कालसी थाना पुलिस, साहिया चौकी पुलिस के साथ ही राजस्व पुलिस भी इन वाहनों को अनदेखा कर रही है। जबकि परिवहन विभाग भी दीपावली की चकाचौंध में कार्यालय में सिमटा हुआ है। उधर, एआरटीओ रावत सिंह कटारिया ने बताया कि पहाड़ी मार्गों पर हर दिन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *