शिक्षा भारती लिटल चैंप्स में हुआ दिवाली मेले का आयोजन

रुद्रपुर

शिक्षा भारती आदर्श विद्यालय लिटिल चैंप्स के प्रागण में दीपावली बाल मेले का भव्य आयोजन किया गया। मेले का शुभारभ सुदर्शन वर्मा पूर्व प्रधानाचार्य थारु इंटर कालेज व रामू जोगी पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष एवं भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ने संयुक्त रूप से किया। मेले में विद्यार्थी व अभिभावको मिलकर खूब आनन्द लिया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने भगवान राम लक्ष्मण एवं माता सीता, हनुमान एवं रावण की वेशभूषा में आकर स्टेज पर रामलीला की कुछ झलकियाँ प्रस्तुत की। प्रबंधक भास्कर जोशी व प्रधानाचार्या अलका जोशी ने विद्यार्थियों व अभिभावकों को दीपावली पूर्व व बाल दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर समस्त स्टॉफ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *