डिग्री कॉलेज के पदाधिकारियों ने विधायक से आशीर्वाद लिया
हल्द्वानी
डिग्री कॉलेज कोटाबाग के नव निर्वाचित छात्रसंघ पदाधिकारियों ने शुक्रवार को विधायक बंशीधर भगत से उनके आवास पर मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। विधायक भगत ने छात्रसंघ के सभी पदाधिकारियों को निर्विरोध चुने जाने पर सभी छात्र छात्राओं को बधाई दी। कहा, महाविद्यालयों के चुनाव में बेतहाशा खर्च की तुलना में शैक्षणिक माहौल में राष्ट्र निर्माण की विचारधारा पर आधारित चुनाव होने चाहिए। जिसका उदाहरण कोटाबाग महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पेश किया है। विधायक भगत ने छात्र संघ अध्यक्ष बबीता गर्जोला, सचिव मीनाक्षी पांडे, छात्रा उपाध्यक्ष हिमानी को निर्वाचित होने पर बधाई देते हुए देश की संसद में पारित नारी शक्ति वंदन अधिनियम की जानकारी दी। कहा, दीपावली के अवसर पर महाविद्यालय का नेतृत्व छात्राओं के हाथों में होना महाविद्यालय के लिए शुभ संकेत हैं।

