धूमधाम से मनाया जा रहा है वावर क्षेत्र में नई दीपावली का त्योहार

 

विकासनगर

चार महासू देवता मंदिर से शनिवार को दिवाली त्यौहार झीश पईशओं के साथ शुरुआत कर दीपावली के त्योहार को धूमधाम से मनाया जा रहा है। पहाड़ी क्षेत्रों में दिवाली के त्यौहार की रौनक दिखने लगी। गांवों से त्यूणी बाजार पहुंचे ग्रामीणों ने बाजार में जमकर खरीदारी की। बाबर खत के महासू देवता मंदिर हनोल बाशिक देवता मंदिर, मेनदरथ, पुरटाड, देवघार खत के शेडकुडिया देवता मंदिर, रायगी, अणू ,फेडिज गांव, खत लखौ, बाणाधार, कइलौ, मेशोऊ, खत में नई दिवाली मनाई जाएगी। ग्रामीण नई दिवाली की तैयारियां जोरों से लगे हुए हैं। क्षेत्र का मुख्य बाजार त्यूणी बाजार खरीदारी करने पहुंचे ग्रामीणों से गुलजार रहा। दो तीन दिन से बाजार में खूब रौनक दिख रही है। जिससे बाजार के व्यापारी खुश हैं। व्यापार मण्डल अध्यक्ष प्रबीर रावत ने बताया कि दिवाली त्यौहार को लेकर ग्रामीणों में उत्साह है। व्यापार भी अच्छा चल रहा है। पुलिस प्रशासन को बाजार में यातायात व्यवस्था बनाने में पसीना छुट रहा है। थाना अध्यक्ष आषिश रवियान ने कहा कि व्यापार मण्डल व टैक्सी यूनियन के सहयोग से बाजार में यातायात व्यवस्था बनाने में मदद मिल रही है। चार महासू देवता के पुरोहित मोहनलाल सेमवाल ने बताया कि चार महासू देवता मंदिरों में अमावस्या 13 नम्बर को मनाई जाएगी, क्योंकि चार महासू देवता मंदिरों में भीरूड़ी मनाई जाती है जो शुक्ल पक्ष में भीरूडी के अखरोट प्रसाद चढ़ाया जाता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *