देवबन खडम्बा सम्पर्क मार्ग को लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित करने की मांग की

 

विकासनगर

पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण चकराता त्यूनी मार्ग से लगे देवबन खडम्बा सम्पर्क मार्ग को लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित कर मार्ग को पक्का कराए जाने की मांग स्थानीय लोगों ने की है। चकराता त्यूणी राष्ट्रीय राजमार्ग से जंगलात चौकी के समीप से देवबन खडम्बा सम्पर्क मार्ग कटता है। वर्तमान में इस मार्ग की देखभाल का जिम्मा वन निगम के पास है। लेकिन आजादी के दशकों बाद भी यह मार्ग आज तक कच्चा ही पड़ा हुआ है। होटल एसोसिएशन व टूरिस्ट डेवलपमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष दिगम्बर चौहान, सचिव अनुपम तोमर, व्यापार मंडल चकराता के अध्यक्ष केशर चौहान, जनजाति मोटर वेलफेयर ट्रक यूनियन के अध्यक्ष अर्जुन सिह चौहान, ग्रामीण शबदर खान, शूरवीर सिह, अमर सिह, चमन, राजेश राणा, देब सिह, आदि का कहना है कि देवबन खडम्बा से प्रतिवर्ष वन निगम के करोडों रुपये के प्रकाष्ठ का ढुलान होता है। साथ ही देवबन व उसके पास स्थित व्यास शिखर व मुंडाली आदि स्थान हैं। यहां आने वाले पर्यटकों के लिए भी यह स्थान आकर्षण का केंद्र है उनका कहना है कि वर्तमान में यह मार्ग कच्चा होने के साथ ही अत्यंत संकरा व जर्जर हालत में है। मार्ग पर जाने वाले ट्रक चालक अपनी जान हथेली पर लेकर यात्रा करते है।साथ ही छोटी कार व वाहन इस मार्ग पर जा ही नही पाते हैं। लेकिन सरकार इस मार्ग को पक्का करने पर ध्यान नहीं दे रही है कहना है कि मार्ग के पक्का होने पर इस क्षेत्र में पर्यटकों की आमद में भी बेतहाशा वृद्धि होगी। जिससे क्षेत्र के पर्यटन व्यवसाय को भी फायदा मिलेगा उन्होंने मार्ग को लो नि वि को हस्तांतरित कर उसे पक्का व चौड़ा करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *