सफाई कर्मियों के साथ मनाई दिपावली
रुड़की
वैद्य टेक वल्लभ ने दीपावली पर्व की शुरुआत सफाई कर्मियों को मिष्ठान खिलाकर की। कहा कि सफाईकर्मी हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। यह सभी कोरोना योद्धा, स्वास्थ्य के रक्षक हैं। इसलिए इनका सम्मान सबसे जरूरी है। पार्षद आशीष अग्रवाल ने इस कार्य की सराहना की। इस दौरान शिवम अग्रवाल, रामगोपाल शर्मा, मनीष चौहान, मुनीत चौहान, सुमित चौहान, सुपरवाइजर घनश्याम, अनीता रितु, रेखा, सुनीता, राजेश कुमार, मोंटी, मदन, विपिन, आशु, बृजपाल, मनीष, कनिया आदि उपस्थित रहे।
