विधायक फुरकान अहमद का आभार व्यक्त किया

 

रुड़की

यूपी सिंचाई विभाग की ओर से गंगनहर पुल के पीलर के बाहर बनी गोलाई हटाने पर लोगों ने विधायक हाजी फुरकान अहमद का आभार जताया।विधायक हाजी फुरकान अहमद और सभासद नाज़िम त्यागी ने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता से वार्ता कर गोलाई को हटाने का आग्रह किया था। अधिशासी अभियंता ने जल्द गोलाई हटाने का आश्वासन दिया था। शनिवार को यूपी सिंचाई विभाग की टीम ने गोलाई को हटा दिया। इसके बाद सभासद नाजिम त्यागी के साथ स्थानीय लोगों ने विधायक हाजी फुरकान अहमद और सिंचाई अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। सिंचाई विभाग के जेई मुकर्रम अली ने बताया कि नई गंगनहर के पीलर के बाहर बनी गोलाई को हटा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *