कोर्ट के आदेश पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज

रुद्रपुर

न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा कायम कर दिया है। पीड़िता ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि दो मार्च को वह अपने चाचा के घर शिवरात्रि का भंडारा खाने के लिए जा रही थी। तभी एक कार में सवार उसका पड़ोसी राजू व उसकी पत्नी और अमित व उसकी मां रास्ते में मिले। उन्होंने उसे कार में बैठा लिया। आरोप है कि कार सवारों के कुछ सुंघाने पर वह बेहोश हो गयी। होश आने पर उसने अपने आप को गौतम नगर यूपी में पाया। आरोपियों ने उसे दो दिन तक बंधक बनाकर रखा और डरा धमका कर अमित ने उसके साथ दुष्कर्म किया। अमित पुलिस के डर से पीड़िता को किच्छा में हाईवे श्मशान घाट के निकट छोड़ गया। पीड़िता ने अमित के डर से अपने परिवार को घटना के बारे में नहीं बताया। आरोप है कि इसके पश्चात अमित ने पीड़िता को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। तब पीड़िता ने घटना के बारे में परिजनों को बताया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा कायम कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *