नंदा गौरा योजना की समस्या हल करें : हरीश बिष्ट
हल्द्वानी
भीमताल ब्लॉक सभागार में बुधवार को ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बिष्ट ने अधिकारियों से नंदा गौरा योजना में सामने आ रही समस्याओं का समाधान करने की बात कही। 30 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कराने को कहा। पशुपालन विभाग के अधिकारियों से कहा कि ग्रामीणों को बॉयलर मुर्गी पालन योजना का लाभ दिलाया जाए। बैठक में भवाली नगर पालिका अध्यक्ष संजय वर्मा, प्रधान हेमा आर्य, राधा कुल्याल, जया बोहरा, लता पलड़िया, विपिन जंतवाल, महेश भंडारी, प्रदीप कुमार, दिनेश चंद्र, कमल जोशी, नंदू प्रकाश आर्य, ईश्वरी दत्त, कृष्णा, पान सिंह मौजूद रहे।

