मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण से यातायात हो रहा बाधित

सुल्तानपुर से दर्जन भर से अधिक गांवों को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर रेहड़ी लगा रखी है। इसके चलते मार्ग से गुजरने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने अधिशासी अधिकारी से शिकायत कर समाधान करने की मांग की है। सुल्तानपुर में लक्सर हरिद्वार मार्ग से निकलने वाले देहात क्षेत्र के मुख्य मार्ग को महतोली, निहंदपुर, अलावलपुर भिक्कमपुर, फतवा, इस्माइलपुर, भगतनपुर, झिवेरहेडी, पचेवली, पुरवाला, प्रतापपुर सहित करीब दर्जन भर गांव से जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर सुल्तानपुर में फलों की रेहड़ी और अन्य सामान बेचने वालों ने अस्थायी अतिक्रमण कर रखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *