ट्रैक्टर से बैटरी चोरी करते दो आरोपी पकड़े
हरिद्वार। घेर में खड़े ट्रैक्टर से बैटरी चोरी करने के दो आरोपियों को रानीपुर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक कुतुबपुर गढ़मीरपुर निवासी लोचीराम ने शिकायत कर बताया कि उसके घेर में ट्रैक्टर ट्राली खड़ी थी। मंगलवार देर रात आवाज आने पर वह जाग गए। जब घेर में आकर देखा तो दो युवक ट्रैक्टर की बैटरी निकालकर ले जा रहे थे। उन्होंने दोनों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम नवाब और रिजवान निवासीगण ग्राम गढ़ बताया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई बैटरी बरामद कर ली गई।

