बीबीए व बीसीए में पर्याप्त फर्नीचर लगाने की मांग
पिथौरागढ़
एलएसएम कैंपस में बीबीए व बीसीए के छात्र-छात्राओं के अध्ययन के लिए पर्याप्त फर्नीचर की व्यवस्था नहीं हैं। छात्रसंघ ने निदेशक को पत्र देकर फर्नीचर व ब्लैक बोर्ड लगाने की मांग की है। शुक्रवार को एलएसएम कैपस में छात्रसंघ अध्यक्ष कपिल चंद के नेतृत्व में छात्रसंघ ने निदेशक को ज्ञापन दिया है। कहा कि महाविद्यालयों में व्यवसायिक कोर्सों की बात की जा रही है पर छात्र-छात्राओं के अध्ययन के लिए फर्नीचर तक उपलब्ध नहीं है। कक्षाओं में लगे ब्लैक बोर्ड बदहाल हो चुके हैं। आधुनिक शिक्षा कम्यूटर से दी जा रही है पर बीबीए व बीसीए में कम्यूटरों की व्यवस्था तक नहीं है। छात्र-छात्राओं के अध्ययन में कोई दिक्कत होगी तो वह चुप नहीं बैठेंगे। छात्रसंघ ने फर्नीचर,कम्यूटर,व्हाइट बोर्ड की व्यवस्था न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस दौरान उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चलाल,उपाध्यक्षा दिशा भट्ट,महासचिव मुकेश कुमार,संयुक्त सचिव नितेश सिंह उपरारी,कोषाध्यक्ष कबीर सिंह धामी मौजूद रहे।
