रेलवे स्टेशन पहुंचकर पता चला, ट्रेन तीन माह तक रद्द

रुड़की

सर्दियों में कोहरे की आशंका के चलते लक्सर, रुड़की, हरिद्वार की 30 ट्रेनें एक दिसंबर 2023 से 2 मार्च 2024 तक रद्द हैं। बाकियों में कुछ ट्रेनें रेलवे ट्रैक की मरम्मत के कारण बंद हैं। जानकारी नहीं होने से मुसाफिर रेलवे स्टेशन पहुंच रहे हैं। यहां ट्रेन का टाइम बीतने के बाद पूछताछ से पता चलता है कि ट्रेन तीन महीने तक रद्द है। ऐसे में उनकी फजीहत हो रही है। सुल्तानपुर के नुरूल हक सहित 10 लोगों की टीम को रामपुर में दो माह के धार्मिक आयोजन में हिस्सा लेना है। 22 नवंबर में उन्होंने 1450 रुपये में ट्रेन के स्लीपर क्लास के दस ऑनलाइन टिकट लिए। यहां आए, तो पता चला, ट्रेन रद्द है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *