पति से अनबन के चलते घर से गुमशुदा महिला को द्वाराहाट पुलिस ने बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द

अल्मोड़ा

पति से अनबन के चलते घर से गुमशुदा महिला को द्वाराहाट पुलिस ने सर्विलांस सेल की मदद से रानीखेत क्षेत्र से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया। बीती 16 दिसंबर को द्वाराहाट निवासी एक व्यक्ति ने थाना द्वाराहाट में सूचना दी कि उसकी पत्नी किसी बात में अनबन होने के कारण घर से नाराज होकर कहीं चली गई है, जिसकी ढूंढ खोज करने पर कुछ पता नहीं चल पा रहा है। जिस पर थाना द्वाराहाट में गुमशुदगी दर्ज की गई। एसएसपी रामचन्द्र राजगुरु द्वारा गुमशुदगी का संज्ञान लेकर प्रभारी निरीक्षक थाना द्वाराहाट को गुमशुदा महिला की शीघ्र बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया। प्रभारी निरीक्षक थाना द्वाराहाट राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा महिला की संभावित स्थानों पर तलाश करते हुए सर्विलांस सेल की मदद से सुरागरसी-पतारसी कर गुमशुदा महिला को शुक्रवार 21 दिसंबर को उसके बहन के घर रानीखेत क्षेत्र से सकुशल बरामद किया गया। दोनों पति- पत्नी की थाना द्वाराहाट में काउंसलिंग करने के उपरांत महिला को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *