नैनीताल
अवैध खनन को लेकर धनियाकोट निवासी कृपाल सिंह ने मुख्यमंत्री पोर्टल में शिकायत दर्ज की है। इसमें कृपाल सिंह ने कहा है कि बेतालघाट ब्लॉक के ग्राम कटमी गजार, खोला, चांदपुर लेहडा, शेठी, मल्ला शेठी, अमेल पुल के नीचे रात को भारी मशीनों द्वारा अवैध रूप से खनन किया जा रहा है।