कनालीछीना में पेड़ काटते हुए दो पकड़े

पिथौरागढ़

कनालीछीना में पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध रूप से पेड़ काट रहे दो लोगों को पकड़ा है। डीडीहाट एसडीएम की सूचना पर थानाध्यक्ष दिनेश चन्द्र सिंह के नेतृत्व में टीम ख्वांतड़ी मार्ग पहुंची। इस दौरान ग्वेता निवासी पंकज कुमार और ख्वांतड़ी के दीपक सिंह सामंत पेड़ काटते हुए पाए गए। उनके पास दो वुड कटर भी बरामद हुए। संबंधितों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। टीम में अपर उपनिरीक्षक जगत सिंह रौंकली, कांस्टेबल हेमराज सिंह, वन विभाग से दरोगा सलमान हुसैन, वन दरोगा बलदेव गोस्वामी, वन आरक्षी सूरज कुमार, रवि कापड़ी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *