देसी घी और सरसों तेल के नमूने फेल

हल्द्वानी। हल्द्वानी और कोटाबाग से भरे गए देसी घी और सरसों तेल के नमूने मानक पर खतरे नहीं उतरे। इसकी रिपोर्ट खाद्य सुरक्षा विभाग को मिल गई है। अब विभाग की ओर से खाद्य पदार्थ बेचने वाले दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए हैं। नोटिस का जवाब सात दिनों में नहीं मिलता है इनके खिलाफ एडीएम कोर्ट में वाद दायर किया जाएगा। खाद्य पदार्थों में गुणवत्ता बनी रहे, इसके लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। हर महीने खासकर त्योहारों पर खाद्य पदार्थों के नमूने भरकर जांच के लिए भेजे जाते हैं। बीते दिनों एक अभियान के दौरान कोटाबाग की एक दुकान से प्रतिष्ठित कंपनी के देसी घी और हल्द्वानी से दो अलग-अलग दुकानों से सरसों तेल के नमूने भरे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *