रेलवे कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन आंदोलन को चेताया

हरिद्वार

उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन के कर्मचारियों ने हरिद्वार रेलवे स्टेशन परिसर में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने नई पेंशन योजना को रद्द कर पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग उठाई। इसके साथ ही महंगाई भत्ते की रुकी हुई तीनों किश्तों के एरियर का भुगतान करने और निश्चित समय अवधि वर्ष 2026 तक रिपोर्ट देने के लिए आठवें वेतन आयोग सैलरी रिव्यू कमेटी का गठन करने की मांग की। मांग पूरी न होने पर कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन आंदोलन करने की चेतावनी दी। गुरुवार को यूआरएमयू के हरिद्वार शाखा सचिव रवि थापा ने बताया की संगठन द्वारा देश में विभिन्न मांगों को लेकर क्रमिक धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी क्रम में हरिद्वार शाखा द्वारा रेलवे स्टेशन पर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान सरकार को चेतावनी दी गई कि रेलवे कर्मचारियों की मांगों को पूरा किया जाए। मांगें पूरी न होने पर अनिश्चितकालीन आंदोलन किया जाएगा। सरकार को कर्मचारियों की मांगो को मंजूर करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। प्रदर्शन के दौरान मसरूफ खान, जय कुमार, जय प्रकाश, निखिल कुमार, अनिल चौधरी, अनिल कुमार, आलोक कुमार, नासिर, नंद कुमार, संदीप नेगी, धर्मपाल, असलम, सुधीर, राहुल चंद्र, पवन कुमार, अमित सैंड्रा, शीतल, गुलजार, शेर सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *