बच्चों का डॉटाबेस बना उनकी जरूरतें देखें: डीएम
हरिद्वार
जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा कि स्कूलों में बच्चों को दाखिला दिलाने के बाद भी उनकी जरूरतों पर नजर रखी जाए। बच्चों का पूरा डॉटाबेस तैयार किया जाए। गुरुवार को कलक्ट्रेट में ऑपरेशन मुक्ति के तहत बाल श्रम, बाल विवाह, बाल भिक्षावृत्ति को लेकर गठित समिति की बैठक हुई। जिला प्रोबेशन अधिकारी अविनाश भदौरिया ने इसके बारे में विस्तार से बताया। डीएम ने जरूरतमंद बच्चों के कल्याणार्थ किए जा रहे कामों की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के 509 बच्चों को विभिन्न स्कूलों में प्रवेश दिलाया गया है। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि ग्राम स्तर पर बाल अधिकारों के लिए ग्राम समितियों का गठन किया जा रहा है।
