मां के दर्शन मात्र से दूर हो जाते हैं सारे कष्ट: रविंद्र पुरी

हरिद्वार

अखाड़ा परिषद और मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने कहा कि मां के दर्शन मात्र से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। उत्तराखंड की अधिष्ठात्री मां धारी देवी हमेशा भक्तों की मनोकामना पूरी करती है और देवभूमि का कल्याण करती है। श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने रविवार को हरिद्वार पहुंची मां धारी देवी और भगवान नागराज की देव डोली का स्वागत करते हुए यह बात कही। श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने देव डोलियों का पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, जिला महामंत्री आशु चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज मंत्री आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *