पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा कार्यकताओं ने किया गंगा पूजन

हरिद्वार

पुष्कर सिंह धामी के पुनः उत्तराखण्ड का मुख्यमंत्री बनने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष डा.जयपाल सिंह चौहान के नेतृत्व में अग्रसेन घाट मां गंगा का दुग्धाभिषेक एवं पूजन किया। इस अवसर पर डा.जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी ऊर्जावान युवा एवं कर्मठ मुख्यमंत्री के रूप में उत्तराखंड एवं आम जनमानस के लिए निर्बाध रूप से काम करेंगे। जिससे आने वाले समय में उत्तराखंड प्रत्येक दृष्टि से भारत का अग्रणी राज्य बनेगा। पूर्व में अपने छोटे से कार्यकाल में उन्होंने जिस तरह से प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र में विकास कार्य करने का काम किया है? यह सर्वविदित है। साथ ही आम आदमी के हित में लोक कल्याणकारी योजनाओं को निचले पायदान तक पहुंचा कर भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने का काम किया है। उनके अथक प्रयासों से उत्तराखंड में एक बार फिर से भाजपा को प्रचंड बहुमत से जीत मिली। उत्तराखंड का भविष्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के हाथों में सुरक्षित होगा। प्रदेश एवं केंद्र की दोनों सरकारें डबल इंजन के रूप में काम करते हुए प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का काम करेगी। पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री बनने से प्रदेश के आम जनमानस एवं भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। उन्होंने सभी से मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के साक्षी बनने की अपील भी की। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि ओमप्रकाश जमदग्नि, अनिल अरोड़ा, संदीप गोयल, आशु चौधरी, लव शर्मा ,मोहित वर्मा, राजीव भट्ट ,आशुतोष शर्मा, नागेंद्र राणा, संजय सिंह, आशीष झा, विकास प्रधान, देवेंद्र चावला, सतीश शर्मा, मृदुल कौशिक, मनोज चौहान, सुरेश चौहान, सौरभ सिखोला, बसंत सैनी, पंकज बागड़ी, गौरव आनंद, चंदन सैनी, सूबे सिंह, हितेश चौहान, नितिन चौहान, डा.अमन गुप्ता, लक्ष्मण नागर, मुरारीलाल वाधवा आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *