अपनी मांगों को लेकर आज से चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ का चरणबद्ध आंदोलन शुरु
हरिद्वार
मेला चिकित्सालय आवासीय परिसर में हुई बैठक में चरणबद्ध आंदोलन को लेकर चर्चा हुई। आंदोलन के पहले चरण में कर्मचारी काली फीती लगाकर ड्यूटी कर विरोध दर्ज कराएंगे। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि बैठक में जनवरी 2024 में शासनादेश जारी होने के बाद भी कर्मचारियों की वर्दी भत्ता नहीं दिया गया। बैठक में सोम प्रकाश, कामेंद्र सिंह, पप्पू सैनी, राय सिंह, रूपेश, मुनेश,संदीप शर्मा, नीटू,केदार आदि मौजूद रहे।

