अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया स्वागत

देहरादून,

अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी सम्मान समारोह आज कैट विधानसभा श्रीदेव सुमन नगर वार्ड 35 में अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर रईस अंसारी अल्पसंख्यक मोर्चा ने बताया कि परवीन खान के नेतृत्व में वार्ड 35 भाजपा प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारी कार्यकर्ता सम्मान कार्यक्रम में मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन व प्रदेश पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन ने वहां पर उपस्थित सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासियों को केंद्र व राज्य में चल रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने उपस्थित लोगों की किसी भी समस्या का समाधान तुरंत करने का आश्वासन दिया और अपने प्रदेश पदाधिकारियों को निर्देशित किया किसी भी समस्या का समाधान तुरंत अपने स्तर से कराएं नहीं तो नेतृत्व की मदद लंे। इस अवसर पर अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *