नवनिर्मित सड़क को दुबारा से बनवाए नगर निगम प्रशासन

ऋषिकेश

गंगानगर लेन नंबर चार में नवनिर्मित सड़क को लेकर हनुमंतपुरम विकास मंच ने नाराजगी जताई है। मंच सदस्यों ने सड़क निर्माण में घटिया निर्माण सामग्री उपयोग का आरोप लगाया। सोमवार को गंगानगर में भोला विला में हनुमन्तपुरम विकास मंच ने बैठक आयोजित की। मंच अध्यक्ष केके सचदेवा ने कहा कि हाल ही में वार्ड संख्या 20 हनुमन्तपुरम गंगानगर लेन नंबर चार में नगर निगम द्वारा सीमेंटेड रोड बनवाई गई। इस रोड में काफी धूल है। उन्होंने ठेकेदार पर सड़क निर्माण में घटिया निर्माण सामग्री के उपयोग करने का आरोप लगाया। इस दौरान सर्वसम्मति से सड़क को दोबारा से बनवाए जाने, स्पीड ब्रेकर बनाने, हनुमंतपुरम के दोनों पार्कों में शादी समारोह की अनुमति नहीं देने, क्षेत्र में मोबाइल टॉवर लगाए जाने पर रोक लगाने आदि का प्रस्ताव पास किया गया। मौके पर महामंत्री अतुल गुप्ता, बृजपाल राणा, राजेन्द्र भोला, हरिओम कक्कड़, प्रदीप चावला, रामरतन शर्मा, सौरभ कालरा, प्रदीप बख्शी, हरीश गुल्हाटी, संजय खरबन्दा, सत्यनाम अरोड़ा, विक्रान्त अरोड़ा, संदीप विरमानी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *