मां मनसा देवी की आराधना से होती है मनवांछित फल की प्राप्ति: श्रीमहंत रविन्द्रपुरी

हरिद्वार

नवरात्रों के उपलक्ष्य में मां मनसा देवी मंदिर में आयोजित विशेष अनुष्ठान के दौरान श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा है कि मां मनसा देवी की शक्ति अपरम्पार है। मां मनसा देवी की आराधना से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। विशेष अनुष्ठान के चौथे दिन श्रद्धालु भक्तों को नवरात्रों के महत्व से अवगत कराते हुए श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि नवरात्र मां दुर्गा की कृपा पात्र करने का पर्व है। मां दुर्गा की पूजा आराधना से जीवन सार्थक हो जाता है। सतकर्मों का संकल्प लेेकर भगवती की आराधना करने वाले भक्त के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। परिवार मे ंसुख समृद्धि का वास होता है। मां भगवती पराशक्ति और सर्वोच्च देवी हैं। देवी भगवती की आराधना से सभी देवता प्रसन्न होते हैं। देवी भगवती की कृपा पात्र करने के लिए प्रत्येक श्रद्धालु भक्त को नवरात्रों में उनकी पूजा आराधना अवश्य करनी चाहिए। श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि वेद पुराणों की रक्षा और दुष्टों के संहार के लिए अवतरित हुई मां भगवती ही पूरे विश्व का संचालन करती है। भगवती की शरण में आने वाले भक्त का कल्याण अवश्य होता है। देवी भगवती अपनी शरण में आए प्रत्येक भक्त पर कृपा करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *