सरकारी स्कूलों में कड़े नियम बनाये जायेगे: डॉ. धन सिंह रावत

श्रीनगर

सरकारी स्कूलों में शराब पीकर स्कूल आने वाले शिक्षकों एवं अन्य कई मामले प्रकाश में आने पर शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि सरकारी स्कूलों में आ रहे इस तरह के मामलों पर कड़े नियम बनाये जायेगे। कहा कि कुछ शिक्षकों के कारण आज सरकारी स्कूलों में शिक्षा में गिरावट आ रही है। इसे सुधारने के लिए शिक्षा मंत्री ने सख्त रुख अपनाते हुए 100 दिनों के भीतर बेसिक और माध्यमिक शिक्षा में परिवर्तन करने तथा सुधार लाने का भरोसा दिया है। प्राइवेट विद्यालयों में बढ़ती फीस पर भी अंकुश लगाने तथा फीस का निर्धारण करने के लिए जल्द कमेटी बनेगी। श्रीनगर में आयोजित शिक्षा विभाग की बैठक में शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा में जो अभी तक कमियां रह गयी या विभिन्न सूचनाओं के माध्यम से जो मामले स्कूली स्तर से प्रकाश में आ रहे है, उनको ठीक करने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये कि इस तरह के मामले कहीं भी प्रकाश में आये तो सख्त कार्रवाई की जायेगी। कहा कि बेसिक से लेकर माध्यमिक तक सरकारी स्कूलों में बच्चों की संख्या में बढ़ाने के लिए हर प्रकार से कोशिश रहेगी। सरकार स्कूल में हर तरह की सुविधा देकर देगी। शिक्षा मंत्री ने कहा कि उच्च शिक्षा के क्षेत्र में जहां भी बच्चों को महाविद्यालय की कमी पड़ेगी या एडमिशन में दिक्कतें होगी, उसके लिए नये कॉलेज भी खोले जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *