क्षत्रिय संदेश पत्रिका के 15वें संस्करण का विमोचन

देहरादून

क्षत्रिय चेतना मंच की ओर से क्षत्रीय संदेश पत्रिका के 15वें संस्करण का विमोचन किया गया। ननूरखेड़ा स्थित महाराणा प्रताप भवन में रविवार को आयोजित समारोह में डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरके जैन ने इसका विमोचन किया। समारोह का संचालन एडवोकेट शशिकांत शाही ने किया। वक्ताओं ने कहा कि उच्च आदर्शों के लिए क्षत्रिय समाज भाग्यशाली रहा है। राम, कृष्ण, गौतम बुद्ध, महावीर जैसे महापुरुष इसी वंश में पैदा हुए। हमारे शूरवीरों और वीरांगनाओं ने अपने शौर्य बल, इच्छाशक्ति से देश की आजादी, स्वाभिमान, सम्मान की रक्षा की। मौके पर अनीता नेगी, ठाकुर मोहन सिंह, अनूप सिंह चौहान, रणजीत सिंह कैंतुरा, संजीव चौहान, रेखा रावत, सुशील त्यागी, क्षत्रिय चेतना, रवि सिंह आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *