मंत्री डा. धन सिंह रावत ने विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक ली

एक सप्ताह के अंदर अतिक्रमण चिन्हित करने के निर्देश

श्रीनगर

शिक्षा मंत्री एवं श्रीनगर विधायक डा. धन सिंह रावत ने श्रीनगर में महिला थाना स्थित सभागार में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को विकास योजनाओं, निर्माण कार्यों एवं जन सुविधा को लेकर कड़े दिशा-निर्देश दिए। श्रीनगर में उन्होंने एसडीएम को एक सप्ताह के अंदर अतिक्रमण चिह्नित करने के निर्देश दिए। बैठक में डा.रावत ने निर्माणाधीन शारदा घाट, नगर निगम के अंतर्गत स्ट्रीट लाइट लगाए जाने आदि कार्यों की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने ऊर्जा निगम को श्रीकोट की हाईटेंशन लाइन को शीघ्र अंडरग्राउंड करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने जल संस्थान, पीएमजीएसवाई, पीडब्ल्यूडी, सिंचाई विभाग, नगर निगम, ऊर्जा निगम, खादय विभाग, स्वास्थ्य विभाग आदि विभागों के अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने व लापरवाही न बरते जाने के साथ ही सरकार की योजनाओं का लाभ जनता को दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने श्रीनगर में हो रहे निर्माण कार्यों की प्रगति के बारे में भी जानकारी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *