यूसीसी लागू कर प्रदेश को अग्रणी राज्य बनाने का किया काम
उत्तराखंड सरकार ने अपने तीन साल पूरे होने पर कलियर विधानसभा के रहमतपुर गांव में मंगलवार को एक बहुद्देशीय और चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स, ब्लाक प्रमुख लुबना राव और भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मुख्य अतिथि शादाब शम्स ने कहा कि सरकार ने अपने तीन साल में ईमानदारी से कार्य कर योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में आयुष्मान योजना से पांच लाख रुपए तक इलाज मुफ्त मिल रहा हैं। साथ अन्य कई योजनाओं के जरिए लोग लाभान्वित हो रहे है।
