निर्विरोध चुनी गई शिक्षक संघ की नई कार्यकारिणी, शिक्षकों के हितों की रक्षा का संकल्प

HARIDWAR/चुड़ियाला

उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद हरिद्वार में सीएमडी इंटर कॉलेज चुड़ियाला शाखा के चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुए चुनाव में अमरीश चौहान अध्यक्ष व मनोज कुमार मंत्री चुने गए ।
उत्तराखंड शिक्षक संघ द्वारा हाईस्कूल व इंटरमीडिएट काॅलेजों में शाखा के चुनाव संपन्न करायें जा रहे है । इसी क्रम में बृहस्पतिवार को सीएमडी इंटर कॉलेज चुड़ियाला में चुनाव संपन्न हुए चुनाव अधिकारी मोहिनी पुंडीर व सहायक चुनाव अधिकारी दुर्वेश त्यागी की देखरेख में चुनाव संपन्न हुए चुनाव में उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला संयुक्त मंत्री पुष्पराज चौहान की ओर से अध्यक्ष पद पर ,अमरीश चौहान मंत्री पद पर मनोज कुमार उपाध्यक्ष पद पर सुदेश रानी उपमंत्री पद पर रजनीश कुमार एवं कोषाध्यक्ष पद पर नीलम के नाम का प्रस्ताव रखा जिसका शाखा के सभी सदस्यों ने समर्थन किया जिसके बाद चुनाव अधिकारी ने उपरोक्त सभी के निर्विरोध निर्वाचित होने की घोषणा की। निर्वाचित कार्यकारिणी को चुनाव अधिकारी मोहिनी पुंडीर की ओर से शपथ दिलाने के साथ ही वहां उपस्थित संघ पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया ओर बधाई एवं शुभकामनाएं दी । नव निर्वाचित कार्यकारिणी द्वारा सभी को आश्वस्त किया कि वे संघ को आगे बढ़ाने के साथ ही शिक्षकों की समस्याओं के निदान कराने के लिए भी तत्पर कार्य करेंगे। इस अवसर पर अजय भान राणा, चारू पंत,अंजली चौहान, सुप्रिया, मीनू , बेबी शर्मा,
नीतू शर्मा, अनु , शालिनी ,सपना , बबली, पारूल, नेहा , निधि, धनंजय सिंह ,ओम सिंह ,पवन कुमार लोकेश कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *