प्रधान करेंगे ब्लॉक मुख्यालयों में तालाबंदी

रुद्रप्रयाग

मनरेगा, केन्द्रीय वित्त एवं राज्य वित्त में आ रही समस्याओं के समाधान न होने पर प्रधान एक फरवरी को ब्लॉक मुख्यालय पर तालाबन्दी करेंगे। इस सम्बन्ध में प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष विजयपाल राणा ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भी भेजा है। जिसमें उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान संगठन द्वारा पूर्व में ज्ञापनों एवं धरना प्रदर्शनों के माध्यम से मनरेगा, प्रधान मंत्री आवास योजना, राज्य वित्त एवं केन्द्रीय वित में आ रही समस्याओं के सम्बन्ध में अपना विरोध दर्ज करा चुके हैं, किंतु अभी तक किसी भी अधिकारी द्वारा ग्राम प्रधानों की समस्याओं पर कोई सकारात्मक रूख नहीं अपनाया है। जिस कारण संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी ने पूरे प्रदेश के ब्लॉक मुख्यालयों पर एक फरवरी को एक दिवसीय तालाबन्दी करने का ऐलान किया है। इसके बाबजूद भी उनकी मांगों पर कोई कार्यवाही न हुई तो वे उग्र आन्दोलन को बाध्य होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *