एडवेंचर कैंप में पर्वतारोहण का डेमो देख बच्चे रोमांचित

अल्मोड़ा

नगर आर्मी पब्लिक स्कूल में कुमाऊं और नागा रेजीमेंट के पर्वतारोही दल की ओर से एडवेंचर कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में बच्चों को पर्वतारोहण की बारीकियों की जानकारी देने के साथ इस डेमो का भी प्रदर्शन किया गया। साथ ही पर्वतारोहण लेकर बच्चों की विभिन्न जिज्ञासाएं भी शांत की गईं। मेजर अशोक कुमार के निर्देशन में सेना के पर्वतारोही दल ने छात्र छात्राओं को पर्वतारोहण विषय में विस्तार से जानकारी दी। पर्वतारोहण में उपयोग में लाए जाने वाले उपकरणों के बारे में भी बताया गया। प्रधानाचार्य कमलेश जोशी ने कहा कि कैंप के माध्यम से बच्चे पर्वतारोहण के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियों से रूबरू हुए, इससे उनमें रोमांच और साहसिक गतिविधियों के लिए उमंग पैदा होगी। कैंप को लेकर विद्यार्थियों में खासी उत्सुकता रही। जानकारी के अनुसार सेना का यह दल शीघ्र ही 5818 मीटर की ऊंचाई पर स्थित दुर्गा कोट (बागेश्वर) जाएगा। इसकी तैयारियां दल कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *