दून में बीटेक की छात्रा ने की खुदकुशी, लिखा मैं जिंदगी से परेशान हूं…

देहरादून

मध्यप्रदेश की छात्रा ने दून में फांसी के फंदे में लटककर खुदकुशी कर ली। पुलिस को मौके से मिले सुसाइड नोट में छात्रा ने अपने परेशान होने के कारण आत्महत्या करने की बात लिखी है। पुलिस ने छात्रा के शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है।
इंस्पेक्टर विद्याभूषण नेगी के मुताबिक पीथमपुर धार, मध्य प्रदेश निवासी देवांशी प्रमुख 22 पुत्री हरदास प्रमुख देहरादून के डीआईटी कॉलेज से बी-टेक कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई कर रही थी। वह तृतीय वर्ष की छात्रा थी और दून के नेशविला रोड स्थित एक मकान में वह किराये पर रहती थी।
घटना का पता शनिवार की सुबह चला, जब छात्रा के कमरे से कोई हलचल नहीं हुई। अनहोनी की आशंका को देखते हुए पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो देखा कि छात्रा फांसी के फंदे में लटकी हुई है। तलाशी लेने पर पुलिस को कमरे से सुसाइड नोट मिला है। इंस्पेक्टर विद्याभूषण नेगी ने बताया कि सुसाइड नोट में खुदकुशी के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं बताया है। बल्कि छात्रा ने लिखा है कि पिछले कुछ दिनों से परेशान थी। माता पिता को लेकर भी कुछ बातें छात्रा ने लिखी है। घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *