गुलशन पर हुए हमले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग
रुद्रपुर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बरा सहकारी समिति के अध्यक्ष एवं कांग्रेसी नेता गुलशन कुमार के ऊपर हुए हमले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की गई है। सोमवार को रुद्रपुर पहुंचे सीएम धामी को गुलशन के भाई मनोज कुमार ने ज्ञापन देकर आरोप लगाया कि बीती 12 फरवरी को चुनावी रंजिश के चलते उन पर हमला किया गया था। हमलावरों ने धमकी देते हुए कहा था कि चुनाव के बाद वह उनके भाई गुलशन कुमार को जान से मार देंगे। तीन अप्रैल को आरोपियों ने गुलशन के हमला कर गंभीर घायल कर दिया। आरोप लगाया कि पुलिस ने मामले का झूठा खुलासा करते हुए मामूली धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। इस कारण उनका परिवार डरा हुआ है। मनोज ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।
