अवैध  शराब के साथ दो गिरफ्तार

ऋषिकेश

ऋषिकेश आबकारी विभाग की टीम ने देसी शराब की पांच पेटी के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जबकि रायवाला पुलिस ने भी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट ने बताया की सोमवार रात आबकारी विभाग की टीम ने अवैध रूप से शराब की बिक्री करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान संयुक्त यात्रा बस अड्डा और चंद्रेश्वरनगर क्षेत्र में छापेमारी की कार्रवाई की गई। टीम ने कार्रवाई के दौरान दीपक जाटव पुत्र स्व. टेकराम जाटव निवासी जाटव बस्ती के पास से देसी शराब की पांच पेटियां बरामद की। उसके खिलाफ संबंधित धारा में केस दर्ज कर लिया है। उधर, रायवाला थानाध्यक्ष भुवन चंद्र पुजारी ने बताया सोमवार रात खांड गांव के पास पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका। तलाशी लेने पर उससे अंग्रेजी शराब के 54 पव्वे बरामद किए गए। आरोपी की पहचान पूरण सिंह पुत्र मान सिंह निवासी ग्राम नैणी, गैरसैंण, चमोली हाल निवासी खांड गांव, रायवाला के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *