अल्मोड़ा
अल्मोड़ा रोडवेज से यात्रा करने वाले यात्रियों की परेशानी नए साल में भी बरकरार है। चालकों की कमी से नए साल में भी नियमित बसों का संचालन नहीं हो पा रहा है। मंगलवार को भी नियमित सेवाओं में से दो मार्गों में बसों का संचालन बंद रहा। जिस वजह से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।