कांग्रेस पार्टी के कालसी ब्लॉक के कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

विकासनगर

कांग्रेस पार्टी में हुए संगठनात्मक बदलाव को लेकर बगावत की आग अब जौनसार बावर तक पहुंच गयी है। कांग्रेस पार्टी के कालसी ब्लॉक के कार्यकारी अध्यक्ष ने चकराता के विधायक प्रीतम सिंह और गढ़वाल की उपेक्षा का आरोप पार्टी हाईकमान पर लगाया है। कहा कि पार्टी हाईकमान के फैसले से क्षुब्ध होकर वे अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं। कांग्रेस पार्टी के पछुवादून जिलाध्यक्ष संजय किशोर को लिखे इस्तीफे में पार्टी के कालसी ब्लॉक के कार्यकारी अध्यक्ष दीवान सिंह तोमर ने कहा कि उनके नेता प्रीतम सिंह छह बार विधायक चुने गये हैं। वर्ष 2017 के चुनाव में कांग्रेस रसातल में चली गई थी। तब प्रीतम सिंह ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का पद संभाला। कांग्रेस को फिर से जिंदा किया। लेकिन आज पार्टी हाईकमान ने प्रीतम सिंह की योग्यता की कद्र नहीं समझी। कहा कि प्रीतम सिंह और गढ़वाल की उपेक्षा की गयी है। कहा कि जहां उनके नेता की योग्यता को अनदेखा कर सम्मान न दिया गया है। ऐसी पार्टी में वे कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष पर रहने का अपना कोई अधिकार नहीं रखते हैं। इसलिए पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष पद से वह इस्तीफा दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *