नाबालिग से दुराचार का आरोपी गिरफ्तार

पिथौरागढ़

नाबालिग से दुराचार के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी नाबालिक को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ दुराचार किया। जाजरदेवल पुलिस के मुताबिक क्षेत्र के एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिक पुत्री के साथ छेड़छाड़ व दुराचार का आरोप लगाते हुए बीते बुधवार को तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर आरोपी विशाल भट्ट (27) पुत्र हरीश चंद्र भट्ट निवासी मड़ खड़ायत हाल निवासी अलंकार होटल सिल्थाम को गिरफ्तार किया गया। एसआई जसवीर सिंह ने कहा आरोपी नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ दुराचार किया। वहीं आरोपी पीड़िता व उसके परिजनों को भी धमका रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 354 व पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी को जल्द न्यायालय में पेश किया जाएगा। वहीं पीड़िता का मेडिकल भी कराया जाएगा। टीम में एसआई मेघा शर्मा, कांस्टेबल सुरेंद्र मनराल, अब्दुल खालिक, होमगार्ड बहादुर चंद शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *