अल्मोड़ा में अग्निशमन सेवा दिवस पर निकाली जागरूकता रैली

अल्मोड़ा

अल्मोड़ा के अग्निशमन केंद्र में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस अग्निशमन सप्ताह शुरू हो गया है। इस दौरान अधिकारियों ने लोगों को संभावित अग्निकांडों से सुरक्षित रहने और बचाव की जानकारी दी। गुरुवार को पहले दिन अग्निशमन केंद्र में कार्मिकों ने परेड फॉलिन कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद अल्मोड़ा नगर क्षेत्र में अग्नि सुरक्षा जागरूकता रैली निकाल लोगों को संभावित अग्निकांडों से सुरक्षित रहने के टिप्स दिए। अग्निशमन केंद्र अल्मोड़ा के प्रभारी अधिकारी उमेश चंद्र परगाई ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा 14 अप्रैल 1944 को मुंबई के बंदरगाह में मालवाहक जहाज में आग लग गई थी। जिसमें 68 अग्निशमन कर्मियों ने अपने प्राणों की आहूति दी थी। इन अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि देने के लिए स्मृति दिवस मनाया जाता है। कहा अग्नि सुरक्षा सप्ताह का उद्देश्य जनता को अग्नि के बचाव और रोकथाम के प्रति जागरूक करना है। यहां एलएफएम कुंवर सिंह राणा, राजकुंवर राणा, उमेश हरड़िया, धीरेंद्र सिंह, प्रकाश पांडे, अनिल चंद्र आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *