स्टेयरिंग फेल होने से मिनी बस पलटी, 15 घायल

अल्मोड़ा

धौलादेवी ब्लॉक स्थित प्रसिद्ध झांकर सैम मंदिर से लौट रहे लमगड़ा और चायखान निवासी श्रद्धालुओं की मिनी बस स्टेयरिंग फेल होने से सड़क पर पलट गई। हादसे में 15 लोग घायल हो गए। पांच घायलों को अल्मोड़ा बेस अस्पताल और एक को हल्द्वानी रेफर किया गया है। शेष घायलों का धौलादेवी अस्पताल में उपचार कराया गया। घटना से घायलों के परिजनों में हड़कंप मचा हुआ है।
न्या थाने के एसओ सुशील कुमार ने बताया कि शुक्रवार को मिनी बस यूके04पीए 0071 में सवार होकर लमगड़ा, चायखान, सैरफाटक निवासी 25 लोग झांकर सैम मंदिर दर्शन के लिए आए थे। इस बस को चालक लक्ष्मण सिंह चला रहा था। लौटते समय बस का स्टेरिंग फेल हो गया। इससे बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में छह महिलाओं सहित 15 लोग घायल हो गए। देखते ही देखते घायलों में चीख पुकार मचने लगी। सूचना मिलते ही दन्या थाने से पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस और लोगों की मदद से घायलों को धौलादेवी अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद 5 घायलों को अल्मोड़ा बेस रेफर कर दिया गया। वहीं ज्यादा चोट के घायल भावना धनखोलिया को हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है। शेष का धौलादेवी में उपचार किया गया।
हादसे में ये हुए घायल:  भावना धनखोलिया पुत्री गोपाल, दिव्यांशी पांडे पुत्री कैलाश चंद्र, प्रियंका पांडे पुत्री दिनेश चंद्र, गंगा देवी पत्नी रेवाधर पांडे, सुनीता पांडे पत्नी कमल, अनिल पांडे पुत्र मोहन पांडे, सागर पांडे पुत्र दिनेश चंद्र, दिव्यांशु पांडे पुत्र कैलाश चंद्र, दिनेश पांडे पुत्र चिंतामणी, हिमांशु पुत्र पूर्णानंद, रेवाधर पांडे पुत्र तुलामणी, स्पन पांडे, विशन दत्त पुत्र परमानंद, भूमिका पांडे पुत्री हरीश पांडे, पुष्पा पांडे पत्नी कैलाश शामिल हैं। घायल चायखान, सैरफाटक और लमगड़ा के निवासी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *