लखनऊ के युवक के गंगा में बहने की आशंका ,सर्च ऑपरेशन चलाया
ऋषिकेश
राजयोगाचार्य गोल्ड मेडलिस्ट अपरोक्षानंद सरस्वती महाराज के 75वें जन्मदिन को हीरक जयंती महोत्सव के रूप में मनाया गया। महोत्सव में पतंजलि योग पीठ के महासचिव बालकृष्ण आचार्य ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि अपरोक्षानंद महाराज योग का दुनिया तक पहुंचा रहे हैं। उन्होंने योग की महत्ता के बारे में भी बताया। शुक्रवार को दयानंद मार्ग चंद्रेशनगर स्थित ईशा रिट्रीट आश्रम में कार्यक्रम आयोजित हुआ। संतो ने उत्तरीय ओढ़ाकर अपरोक्षानंद सरस्वती महाराज को सम्मानित किया और बधाई दी। कार्यक्रम में पहुंचे पतंजलि योग पीठ के महासचिव आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि अपरोक्षानंद सरस्वती महाराज योग को पूरे विश्व में प्रसारित कर उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि पूरे भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। वे अपनी योगिक क्रियाओं से लोगों का निशुल्क उपचार कर रहे हैं, जो सराहनीय है। इस दौरान धार्मिक अनुष्ठान किया गया। इस मौके पर मंडलेश्वर स्वामी दयाराम दास महाराज, स्वामी तूरीयानंद महाराज, स्वामी आत्मानंद महाराज, महामंडलेश्वर स्वतंत्रता नंद महाराज, मंहत स्वामी महिमानंद महाराज, स्वामी अच्युतानंद महाराज, स्वामी रमेश महाराज, तुलसी मानस मंदिर के मंहत रवि प्रपन्नाचार्य, योगेश महाराज, स्वामी मुक्तानंद महाराज, स्वामी हरिओमानंद महाराज, चंद्र बल्लभ शास्त्री, स्वामी हरिओमनंद नामदेव, महाराज साध्वी रिद्धि, डॉ. नीरज जैन, डॉ. अक्षय जैन, रामनिवास बंसल, गुलाब राठौर, देवेंद्र गुलाटी, पवन मेहता, गणेश मनचंदा, सौरभ पांडे मौजूद रहे।
