शिविर में 40 लोगों ने किया रक्तदान
विकासनगर
सैल्यूट तिरंगा संगठन की ओर से वंदेमातरम अभियान के तहत शुक्रवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय पौंधा में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्घाटन करने पहुंचे सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर ने कहा कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को हर तीन माह में रक्तदान करना चाहिए। एक यूनिट रक्त जरूरतमंद के जीवन को बचा सकती है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कौशल गुप्ता ने बताया कि शिविर में 40 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर के समापन पर अभिनेता तन्मय लोहानी को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान पंकज धीमान, डा. आरुषि बंसल, संजय रावत, वीके सिंह, शीला चौहान, सरिता कंडियाल, कमल किशोर लोहानी, ज्योतिष पोखरियाल, आनंद बिष्ट, रणजीत सेमवाल आदि मौजूद रहे।
