मार्ग दुर्घटनाओं में दो अज्ञात वाहन चालकों पर मुकदमा दर्ज

रुद्रपुर

झनकईया और खटीमा कोतवाली क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत के मामले में पुलिस ने दो अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। नगरा तराई गांव के सौरभ सिंह खोलिया ने झनकईया पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पिता महेंद्र सिंह खोलिया 26 अक्तूबर को अपनी सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान से स्कूटी पर जा रहे थे। नगरा तराई में यूनियन बैंक से आगे कैंटर चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाकर उन्हें टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में घायल हो गए और उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मामले में झनकईया पुलिस ने कैंटर चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इधर सैजना पट्टपुरा गांव के बांधु सिंह ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका चचेरा भाई सुभाष सिंह राजमिस्त्री का काम करता था। 31 अक्तूबर को वह गांव में ही सड़क किनारे अपनी बाइक के पास खड़ा था। तभी सामने आ रहे ट्रैक्टर चालक ने तेजी और लापरवाही वाहन चलाकर उसे टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपित ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर-ट्राली छोड़कर फरार हो गया। सुभाष को 108 एम्बुलेंस से सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *